
देवलग्वाड़ प्रधान पद के प्रत्याशी का उपचार के दौरान निधन।
सुभाष पिमोली थराली।
विकास खंड थराली के देवलग्वाड निवासी 34 वर्षीय प्रधान पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. नैन सिंह का जोलीग्रांट अस्पताल मे उपचार के दौरान निधन हो गया उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी उनका पार्थिव शरीर देर शाय घर पहुंचेगा, उनके निधन होने के कारण देवलग्वाड़ में प्रधान पद का चुनाव निरस्त हो गया,राजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी ओर दो छोटे बच्चे छोड़ गए, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट कुलसारी में कल होगा।