
कुलसरी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त पांच लोगों को आई मामूली चोटे। थराली।सोमवार तड़के
कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलसारी खेल मैदान के पास uk 11TA 3189 टैक्सी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार चालक पुष्कर सिंह पुत्र दरबान सिंह निवासी चौंण्डा उम्र 50 वर्ष,विमला देवी पत्नी पुष्कर सिंह निवासी चौंण्डा उम्र 48 वर्ष, ममता पुत्री पुष्कर सिंह निवासी चौण्डा उम्र 20 वर्ष
,हीरा देवी पत्नी हरेंद्र सिंह निवासी चिड़िगा उम्र 36 वर्ष, शिवानी पुत्री भगवान सिंह निवासी कांन्डे उम्र 24 वर्ष
सभी घायल व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली हॉस्पिटल में चल रहा है। थाना अध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया डी सी आर. द्वारा 112 पर समय 6:00 बजे लगभग एक वाहन गिरने की सूचना आई
वाहन संख्याUK11TA3189 टिगोर टैक्सी जो कर्णप्रयाग से थराली की ओर आ रहे थी कुलसारी में सड़क से बाहर कुलसारी ग्राउंड में गिर गई जिसमें निम्न पांच व्यक्ति थे । सूचना पर तत्काल थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला और उपचार हेतु धराली अस्पताल भेजा गया।