✍️ भगवान सिंह कीर्ति नगर
जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर ब्लॉक मुख्यालय के पास तहसील अस्पताल और स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग खासे से परेशान हो रहे हैं। स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह कठैत ने बताया कि लंबे समय से ब्लॉक की आवासीय कॉलोनी की नाली और सीवरेज के पिट की लीकेज का गंदा पानी डांग धारी मोटर मार्ग पर मोलू भारदारी पार्क के पास बह रहा है। जिससे लोगों को बदबू के साथ गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि मामले को लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सहित ब्लॉक कार्यालय को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बताया कि संबंधित विभागीय उदासीनता के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा रहा है। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं मामले में नगर पंचायत कीर्ति नगर की अधिशासी अधिकारी शालिनी नेगी बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। और उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है। बताया कि उनके द्वारा ब्लॉक कार्यालय को इस संबंध में दो नोटिस दिए गए हैं। जिसमें उन्हें समस्या समाधान को लेकर ब्लॉक कार्यालय को उनके पिट की मरम्मत के लिए 7 दिन का समय दिया गया। बताया कि जल्द ही उनके द्वारा पिट की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।




