
शोध में नई उपलब्धि: महाविद्यालय तलवाड़ी के डॉ. शंकर राम को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त हुई।
सुभाष पिमोली थराली।
वैज्ञानिक और नवीकृत अनुसंधान अकादमी (ए.सी. एस. आई. आर.), दिल्ली (भारत) के अंतर्गत सी. एस. आई. आर. हिमालयन जैवसम्पदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) से रसायन विज्ञानं में शोध कार्य पूरा करने पर महाविद्यालय तलवाड़ी के डॉ. शंकर राम को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध का विषय “ऑक्सालिक अम्ल को सी वन स्रोत के रूप में उपयोग करते हुए पैलेडियम उत्प्रेरक आधारित कार्बोनाइलेशन विधि का विकास” रहा, जिसे डॉ. प्रलय दास, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक के निर्देशन में संपन्न किया गया।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, कॉलेज राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी एवं स्थानीय समाज में खुशी की लहर है। डॉ. शंकर राम ने इस सफलता का श्रेय अपने गाइड डॉ. प्रलय दास, माता-पिता, पत्नी, गुरुओं, मित्रों एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी को दिया है।
उल्लेखनीय है कि उनका शोध कार्य कार्बोनाइलेशन प्रतिक्रियाओं में कार्बन मोनो ऑक्साइड को एक महत्वपूर्ण सी वन निर्माण खंड के रूप में अपनाया जाना है। हालांकि, कार्बन मोनो ऑक्साइड का उपयोग करते समय इसके विषाक्त प्रभावों को भी ध्यान में रखना आवश्यक है, क्योंकि इसकी उच्च सांद्रता मानव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती है। सही तकनीकी प्रबंधन और सुरक्षित उपयोग के माध्यम से कार्बन मोनो ऑक्साइड को समाज के लिए लाभकारी संसाधन में बदला जा सकता है, जिससे ग्रीन केमिस्ट्री को बढ़ावा मिल सकता है और पर्यावरणीय प्रभाव भी कम किए जा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य योगेंद्र चंद्र सिंह, डॉ ललित जोशी, डॉ प्रतिभा आर्य, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख कविता देवी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह फरस्वाण, गोपाल सिंह फरस्वाण सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।