मनमोहन भट्ट, चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी।
स्थानीयता लोगों के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल ने बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों को याद किया। सभी ने समता और समानता के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा पर ध्यान दें और समाज का विकास करें। उन्होंने भेदभाव मिटाकर देश की एकता और प्रगति के लिए काम करने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर बडोनी ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय बडोनी ,सुभाष नौटियाल,जीत लाल,बिजेंद्र कोहली,अनिल चंद रमोला,भगवती प्रसाद जोशी,कृष्ण चंद रमोला,खुशपाल बिष्ट , बीरपाल पंवार जी सुपल दास,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल समेत कई लोग मौजूद रहे।