उत्तम मंन्द्रवाल ऋषिकेश-19 फरवरी
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर नशे में मदहोश हो रहे 21 शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
तीर्थ क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आज भी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर नशे में मदहोश हो रहे 21 शराबियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।
ऋषिकेश के कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार की टीम जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 21 शराबियों को पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है। शराबियों के घर वालों को भी उनके हरकतों के बारे में अवगत कराया है। दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी है।




