ऊखीमठ ब्लाक सभागार में बीडीसी बैठक में 150 शिकायत व मांगे की गई दर्ज 50 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रिपोर्टर – हरीश चन्द्र/ ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग/ ऊखीमठ शुक्रवार को ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में क्षेत्र पंचायत / बीडीसी की बैठक आहूत की गई बता दें कि ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला के तत्वावधान में क्षेत्र पंचायत की बैठक में ऊखीमठ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों और तीन वार्डों के जिला पंचायत सदस्यों और जनपद रूद्रप्रयाग के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की वहीं बीडीसी बैठक में 150 शिकायत व मांगे समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई जिसमें 50 शिकायतों का निस्तारण किया गया वहीं बैठक में पीएमजीएस वाई, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, सिंचाई विभाग ऊखीमठ, विधुत विभाग, शिक्षा विभाग, जल जीवन मिशन, पशुपालन विभाग, खाघान विभाग, ग्रामीण पंचायती राज विभाग, डेयरी विकास व पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि यह क्षेत्र पंचायत की बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी अपनी क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने रखा गया जिसमें अधिकारियों को तथा शीघ्र निर्देशित किया गया कि जहा जहां जो भी समस्या का समाधान होना है उसको तथा शीघ्र पूरा किया जाए उन्होंने कहा कि उनका एक ही मक़सद है कि हर एक परिवार व आम जनमानसों तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए वहीं बैठक में खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि ऊखीमठ ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा जितनी भी शिकायतें और मांग रखी गई है उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों से वार्ता की इस मौके पर उप जिलाधिकारी अनिल रावत, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखडी, सरोज राणा, सुबोध बगवाड़ी, जेष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेद्वी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष गिरिश सिंह चौहान, प्रधान बुरुवा,मदन भट्ट, प्रधान कालीमठ प्रदीप राणा, सुभाष रावत, अनिल उनियाल, समैत समस्त जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानगण मौजूद रहे




