*डरा धमकाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर यौन शोषण करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार*
दिनांक 24.09.2026 को वादिनी नसीमा ( काल्पनिक नाम) निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर आकर 01 किता प्रार्थना पत्र दिया कि लखनवाला सहसपुर में रहने वाले आदिल नाम के व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर पिछले 3 वर्षों से वादिनी का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 241/26, धारा- 64(2)M/351(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना म0उ0नि0 वन्दना नेगी कोतवाली सहसपुर के सुपुर्द की गयी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारी गणों द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये। मुकदमा उपरोक्त में तमाम साक्ष्य संकलन के पश्चात् विवेचक द्वारा दिनांक 30.10.2026 को अभियुक्त आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर देहरादून को अपने बयान दर्ज कराने हेतु कोतवाली सहसपुर पर बुलाया गया तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को बाद पूछताछ थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 31.10.2026 को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष।




