एकेश्वर में स्वैच्छिक चकबंदी पर कार्यशाला, बंजर खेतों को आबाद करने के लिए गांव बचाओ अभियान पर जोर
हिमालय क्रांति पार्टी और चकबंदी मंच उत्तराखंड ने किया आयोजन, ग्राम प्रधानों को स्वैच्छिक चकबंदी के लिए आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी।
पौड़ी गढ़वाल। एकेश्वर ब्लॉक सभागार में हिमालय क्रांति पार्टी एवं चकबंदी मंच उत्तराखंड की ओर से स्वैच्छिक चकबंदी के मुद्दे पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अर्जुन सिंह रावत ने की। उन्होंने गांव बचाओ अभियान के तहत पहाड़ों में बंजर पड़े खेतों को दोबारा आबाद करने और खेती को बढ़ावा देने की बात रखी।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान हिमालय क्रांति पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा प्रत्याशी दिनेश रावत, अर्जुन सिंह रावत, पपेंद्र सिंह रावत, शंकर दत्त सती, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम बहुखंडी, चकबंदी मंच के उपाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, एकेश्वर की ब्लॉक कनिष्ठ प्रमुख सुनीता देवी, भगवती प्रसाद, श्रवण कुमार रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य पहाड़ो में बिखरी कृषि भूमि का चकबंदी के माध्यम से एकीकरण कर बंजर खेतों को फिर से खेती योग्य बनाना और पलायन की समस्या से निपटने की दिशा में प्रयास करना।




