- कांग्रेस ने संजय कुमार को सौंपी पछुवादून की कमान, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अध्यक्ष नियुक्त
विकासनगर। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में पछुवादून क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने संजय कुमार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, पछुवादून (देहरादून) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ललित फर्स्वाण की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में संजय कुमार के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद की गई है कि वह संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने में सहयोग की अपेक्षा भी जताई गई है।
संजय कुमार की नियुक्ति को पछुवादून क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह क्षेत्र में संगठन को कितना मजबूत कर पाते हैं।




