वार्ड रत्न सम्मान 2026
सेलाकुई वार्ड-01 में पहली बार हुआ ‘वार्ड रत्न सम्मान 2026’, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 10 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सेलाकुई। नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड-01 में पहली बार ‘वार्ड रत्न सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रमाण-पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में सेना से अंत बहादुर थापा मगर, रेलवे से शमशेर बिष्ट, शिक्षा क्षेत्र से विनोद मल्ल, संगीत के क्षेत्र में मास्टर उज्ज्वल एवं मास्टर उत्सव, शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए डी.बी.एस. ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयदीप बिजलवान और संपति कोठारी, पुलिस सेवा से मनीष तथा खेल के क्षेत्र से अमित नेगी शामिल रहे।
कार्यक्रम में वार्ड के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग करने वाले ‘वार्ड मित्रों’ को भी सम्मानित किया गया।
सभासद विनोद कुमार केमनी (सिद्धू) ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनके योगदान और जिम्मेदारी का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मानित वार्ड रत्नों के कार्य अन्य नागरिकों को भी समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित वार्ड रत्नों एवं वार्ड मित्रों को शुभकामनाएं दी गईं।

