प्रवासी कल्याण सहयोग समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन
सेलाकुई, दिनांक 02 अक्टूबर 2026।
प्रवासी कल्याण सहयोग समिति की बैठक आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री बालमुकुंद तिवारी जी ने की। बैठक में समिति के संगठनात्मक विस्तार, नई कार्यकारिणी के गठन एवं आगामी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। संगठन में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से अनुशासन समिति का भी गठन किया गया।
आगामी वार्षिकोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने तथा समिति की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में पिंटू वर्मा, राजीव कुमार, सुनील सिंह, अमल किशोर गुप्ता, गोलू तिवारी, मनोज पाठक, रामलाल गुप्ता, उपेंद्र यादव, मदन भाई, विकास शर्मा, शंभू बैठा, प्रिंस गिरी, इष्टदेव द्विवेदी, मुकेश यादव, अंकुर तिवारी, विनय तिवारी, अवधेश प्रसाद, सतपाल, राकेश मिश्रा, अभिषेक पांडेय, नसीम भाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने समिति की एकजुटता, पारदर्शिता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




