✍️ मनमोहन भट्ट, सिलक्यारा/उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात टनल के अंदर बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर भीतर ऊपर से चट्टान/सुरंग की लाइनिंग का एक छोटा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद निर्माण स्थल पर तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि सुबह से मजदूरों ने काम बंद कर विरोध शुरू कर दिया है, जबकि निर्माण कंपनी नवयुगा स्थिति को नियंत्रित करने और मजदूरों को शांत कराने में जुटी हुई है।
फिलहाल प्रशासन और कंपनी की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत बयान का इंतजार है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

