सेलाकुई।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, उपशाखा सहसपुर के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।
शिक्षकों ने मांग की कि आरटीई (RTE) अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने तथा पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखा जाए। इसके लिए अधिनियम एवं नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाए।
इसके साथ ही अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी उठाई गई। शिक्षकों का कहना है कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में रविंदर। मोहन पांडे, जगदीश बिष्ट ,नंदकिशोर भट्ट ,प्रमोद सिंह रावत, स्नेहालता बिड़लान, प्रीति खाली, मृदुल सिंह, शकील अहमद, रेणुबाला आदि




